News NAZAR Hindi News

पालतू कुत्तों के चक्कर में मगरमच्छ का शिकार बनते-बनते बचा सीईओ

बेंगलूरु। अपने पालतू कुत्तों की वजह से एक नौजवान बिजनेसमैन की जान जाते-जाते बची। कुत्तों को बचाने के लिए वह झील में उतरे ही थे कि अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

गनीमत रही कि हमले में वह सिर्फ घायल ही हुआ। अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है क्योंकि वह प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमने गया था।


पुलिस के अनुसार एक स्टार्ट अप कंपनी के सीईओ मुदित दंदवते अपने दो कुत्तों के साथ थाट्टेकेरे झील के करीब सैर करने गए। अचानक दोनों कुत्ते पानी की ओर भागने लगे। उनको बचाने के लिए मुदित झील में उतर गए।

अचानक झील में मौजूद मगरमच्छ ने मुदित पर हमला कर दिया। उसने मुदित की बांह को बुरी तरह चीर दिया है। फिलहाल मुदित का इलाज बेंगलूरु के होसमत अस्पताल में चल रहा है।