News NAZAR Hindi News

प्यार में धोखा खाए हाथी का सड़क पर हंगामा

यूआन।  वाकया दक्षिण चीन में यूआन प्रांत नेचर रिज़र्व पार्क का है। प्यार में धोखा खाए एक हाथी ने सड़क पर उतर कर खूब हंगामा किया। उसने दर्ज़नों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और काफी जोर-जोर से चिंघाड़ कर दर्द-ए-दिल की कहानी भी सुनाता रहा।

 ‘एनवाइ डेली न्यूज़ डॉट कॉम’ ने पार्क के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के हवाले से लिखा है कि इस हाथी का एक हथिनी से काफी लगाव था। अक्सर दोनों साथ-साथ रहते थे। एक दिन पहले पार्क के एक अन्य हाथी के साथ उस हथिनी को लेकर इसकी लड़ाई हुई। लड़ाई के बाद वो हथिनी दूसरे हाथी के साथ चली गयी।

प्यार में धोखा मिलने से हताश हाथी जंगल से निकल कर सड़क पर आ गय़ा और अपनी हताशा निकालने के लिए उसने पर्यटकों के वाहनों को निशाना बना डाला। लगभग 20 मिनट तक हंगामा करने के बाद ये हाथी खुद ही वापस जंगल में वापस लौट गया। पार्क के रखवाले इस हाथी की गतिविधियों पर नज़र रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले कभी भी उसने हिंसक रुख नहीं अपनाया था। शायद अपने प्यार को फिर से पाने के लिए उसने ऐसा किया।