News NAZAR Hindi News

बड़ी उम्र के मर्द का साथ ज्यादा बेहतर


लंदन। महिलाएं उम्र में अपने से खासे बड़े मर्दों के साथ रिश्ता रखना पसंद करती हैं। शादी करके स्थायित्व पाने के लिए उन्हें हम उम्र से ज्यादा अपने से ठीक ठाक बड़े जीवनसाथी ही पसंद आते हैं। हाल ही हुए कई सर्वे में यह तथ्य सामने आए हैं। महिलाओं की इस सोच के ये कारण हो सकते हैं-
आर्थिक मजबूती
आप इसे स्वार्थ कहें पर ये प्रेक्टिकल नजरिया है। महिलाएं उसे ही अपनाना पसंद करती हैं जो उनको आर्थिक रूप से संभाल सके। जाहिर है हमउम्र लड़को की तुलना में अधिक उम्र के पुरूष अपनी लाइफ में बेहतर स्टैब्लिश होते हैं। उनके पास अच्छा घर और करियर होता है। वे आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। ये सारी बातें औरतों को पसंद आती हैं।
अनुभव का फायदा
महिलाओं को लगता है कि बेशक शादीशुदा ना हों पर उम्र में बड़े पुरूष पहले भी रिलेशनशिप्स में तो रहे ही होंगे और उनके पास्ट ने इन पुरुषों को औरतों को डील करने का बेहतर अनुभव दिया होगा है। जाहिर है उनका महिलाओं से बात करने का तरीका और उन्हें समझने की क्षमता युवा लड़कों से कही बेहतर होती है। शिष्टाचार  अच्छा व्यवहार
उम्र में बड़े पुरुष शिष्टाचार जानते हैं और उसका पालन भी करते हैं। वे औरतों के सम्‍मान में खड़े होते हैं, उनको कुर्सी ऑफर करते हैं। जबकि हमउम्र मस्ती मजाक में ये सामान्य शिष्‍टाचार भूल जाते हैं। साथ ही ऐसे पुरुष अपनी पार्टनर को उसके वास्तविक रूप में ही पसंद करते हैं। जबकि समान उम्र के लड़के अक्सर चाहते या दवाब बनाते हैं कि महिलाएं उनके अनुसार ढल जाएं और अपना असली व्यक्तित्व बदल लें।
यौन अनुभव
ये भी एक बड़ा कारण है जो महिलाओं को मेच्योर पुरुषों की ओर आकर्षित करता है। उन्हें लगता है कि उम्र में बड़े पुरुष सेक्स संबंधो के मामले में अनुभवी और सावधान होते हैं। ऐसे में महिलाओं की अनुभवहीनता समस्या नहीं बनती। साथ ही वे अपने पार्टनर की सुनते भी हैं।
स्पेस देना जानते है
बड़ी उम्र के जीवनसाथी महिलाओं पर अपने दोस्तों से मिलने के लिए ना दवाब बनाते हैं और ना ही उन्हें हमेशा उनके साथ चलने के लिए कहते हैं। परिपक्व सोच के चलते वे जानते हैं कि हरेक के लिए इंज्वॉय करने के अपने तरीके और निजी दोस्त होते हैं। उनकी खुद की पर्सनल लाइफ होती है और इसीलिए वे अपने पार्टनर की पर्सनल स्पेस की कद्र करना जानते हैं। जाहिर है अपवाद हर जगह होते हैं और इस मामले में भी हो सकते हैं पर अगर आज भी सलमान खान, टॉम क्रूज और जॉर्ज क्लूनी जैसी सेलिब्रिटीज की फैन फॉलोंइंग में युवा महिलाओं की संख्या यंग सेलिब्रिटीज की तुलना में काफी ज्यादा है तो आप इस सर्वे के सही होने का विश्वास कर सकते हैं।