News NAZAR Hindi News

महिलाएं ऑनलाइन खरीद रही हैं पुरुष

 आजकल महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग की तरह पुरुषों की भी ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हैं। यहां महिलाएं अपने पसंद के पुरुष भी खरीद रही हैं। हालांकि यह वेबसाइट विवादों से घिर गई है। यह वेबसाइट महिलाओं के बीच काफी तेजी से पापुलर हो रही है।

 डेटिंग के लिए ऑनलाइन पुरुष खरीदने की एक बेवसाइट काफी पापुलर हो रही है। इस पर महिलाएं डेटिंग के लिए पुरुष खरीद सकती हैं। यह बेबवसाइट् महिलाओं को ऑनलाइन पुरुष चूज करने और पसंद का एक पुरुष खरीदने का मौका दे रही है। ये ठीक वैसा ही है जैसे महिलाएं शॉपिंग के दौरान हैंडबैग या लिपस्टिक खरीदती हैं। महिलाओं को इस ऑनलाइन बाजार से पुरुषों को खरीदने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।

महिलाएं इस ऑनलाइन मार्केट में आसानी से अपने भावों को पुरुषों के सामने प्रकट करने के साथ ऐसे तरीकों को अपना कर लव एक्‍सपेरिमेंट भी कर रहीं हैं। महिलाएं इस ऑनलाइन पुरुष खरीद-फरोख्‍त सेवा का मुफ्त लाभ उठा रहीं हैं, वहीं पुरुषों को महिलाओं से मिलने के लिए क्रेडिट कार्ड पैकेज खरीदना पड़ रहा है। एक ऐसा प्‍यार भरा रिश्‍ता जिसे महिलाएं अपने अनुसार चलाएंगी। महिलाएं अपने ऑनलाइन शॉपिंग बैग में इस मैन मार्केट से एक पुरुष को तभी खरीदतीं हैं जब वह पुरुष उनका पूरी तरह से दिल जीत ले। पुरुष पसंद कर लिए जाने के बाद उन्‍हें शॉपिंग बैग में डाल दिया जाता है, जिसे महिलाएं अपने पेज पर चेक कर सकतीं हैं।