News NAZAR Hindi News

युवक के मुंह में घुसी नागिन, फन चबाकर निगल गया


नई दिल्ली। यहां गौरीनगर में कल एक अजीब वाकिया पेश आया। नशे में धुत्त होकर घर में सो रहे एक युवक के खुले मुंह में नागिन घुस गई। नशे में ही युवक ने उसका फन चबा लिया और निगल गया। अंजाम जो होना था, वही हुआ। नागिन मर गई लेकिन युवक स्वस्थ्य है।


हुआ यूं कि 28 वर्षीय विनोद सूर्यवंशी नशे में धुत्त होकर गौरीनगर स्थित अपने घर में सो रहा था। सोते समय उसका मुंह खुला हुआ था। अचानक एक नागिन आई और ना जाने कैसे उसके मुंह में घुस गई। बेखुदी में युवक को जैसे ही मुंह में किसी चीज के घुसने का अहसास हुआ, उसने उसे चबा लिया जो नागिन का फन था। चबाने के बाद विनोद ने नागिन के कटे फन को निगल भी लिया। हाथो हाथ नागिन की मौत हो गई। बाद में जब विनोद की मां कमरे में आई तो उसके मुंह पर खून लगा देखा और बगल में मृत नागिन पड़ी देखी तो उसने शोर मचा दिया। पड़ोसी एकत्र हुए और उनके कहने पर विनोद की मां आनन-फानन में पहले उसे झाड़-फूंक वाले के पास ले गए। जहां उसे नमक मिला पानी पिलाया गया। पानी पीने के बाद विनोद ने उल्टी की और नागिन का कटा हुआ फन बाहर निकल गया। इसके बाद विनोद को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे स्वस्थ बताकर घर भेज गया।