News NAZAR Hindi News

राह चलती लड़कियों को Kiss कर भाग जाता था, जानिए क्यों

 

लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने वाला अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में लड़कियों को ‘किस’ करके भागने का विडियो यूट्यूब पर अपलोड करके अभद्रता फैलाने वाले को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि उसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पकड़ लिया था।

 यूट्यूब पर ‘द क्रेजी सुमित’ नाम से लड़कियों को सरेराह किस करते विडियो सामने आने के बाद सुमित के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

मामले में आरोपी सुमित के खिलाफ शील भंग और आईटी ऐक्ट के तहत अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ा खुलासा यह है कि वह अपने ही ग्रुप की लड़कियों के साथ मिलकर प्रैंक करता था, यानी विडियो में खुद को ‘विक्टिम’ जाहिर कर रही लड़की असल में उसकी जानकार है।

इनका मकसद विडियो बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खुद को पहुंचाना और सोशल साइट पर खुद को लाईक हासिल करवाना था।