News NAZAR Hindi News

65 साल से नहीं नहाया यह शख्स, पानी से इतना डरता है 

 

नई दिल्ली। सर्दियों में कुछ दिन तक नहीं नहाने वाले तो कई हैं लेकिन कोई शख्स महीने-दो महीने नहीं, बल्‍कि पूरे 65 सालों से नहाया नहीं है तो आप यकीन करेंगे?

बिल्कुल आपको यकीन करना पड़ेगा। इस शख्स का नाम अमो हाजी है। इनकी उम्र करीब 87 साल है। वो ईरान के रहने वाले हैं। दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबि‍क हाजी को लगता है कि अगर वे साफ-सफाई से रहेंगे या नहाएंगे तो वे बीमार हो जाएंगे। इसी कारण उन्‍हें पानी से नफरत है और नहाते ही नहीं है।

 
इतना ही नहीं, हाजी को ताजा खाने से भी दिक्कत है। उन्हें ताजा खाना भी पसंद नहीं है। सड़े-गले पॉर्क्‍यूपाइन का मांस उनका फेवरेट फूड है। आपको सुनकर हैरत होगी कि तनाव दूर करने के लिए हाजी जानवरों के मल को तंबाकू की तरह के पाइप में डालकर धुआं फूंकते हैं। अब सवाल उठता है कि वो आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं? भावनात्‍मक रूप से जिंदगी में उनके कुछ परेशानियां आई थी, जिसके बाद उन्होंने लाइफ में जीने का ये तरीका सीख लिया।