News NAZAR Hindi News

OMG : रोलर कोस्टर जैसा रोमांचक ब्रिज, ऊपर गाडिय़ां नीचे जहान


टोकियो। ऊपर गाडिय़ां और नीचे रेलगाडिय़ां…यह तो आपने कई जगह देखा होगा लेकिन जापान में एक ब्रिज ऐसा है जहां ऊपर गाडिय़ां दौड़ती हैं तो नीचे बड़े-बड़े जहान गुजरते हैं।

उस जगह ब्रिज की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि खड़ी चढ़ाई की वजह से यह ब्रिज रोलर कोस्टर जैसा नजर आता है। इस ब्रिज पर लोग कितनी तेजी से वाहन चढ़ाते हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस ब्रिज का नाम है एशिमा ओहाशी ब्रिज जो तीन जगहों को जोड़ता है। यह ब्रिज नाकाउमी लेक पर बना है। इस पुल के नीचे से जहाज आसानी से गुजर सकते हैं।

उस जगह ब्रिज की ऊंचाई 44.7 मीटर रखी गई है। इसी जगह ब्रिज रोलर कोस्टर जैसा नजर आता है। टू लेन वाला यह ब्रिज 1.7 किमी लंबा है और इसकी चौड़ाई 11.4 मीटर है।