News NAZAR Hindi News

खबर अच्छी या बुरी ? पेट्रोल के दाम आज यथावत

अजमेर। यह अच्छी खबर है या बुरी, लोग खुद तय करें। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में न तो बढ़ोतरी हुई है और न ही कमी आई है। यानी आज दाम यथावत हैं।
जो लोग दाम कम होने की उम्मीद में हैं , उनके लिए यह खबर निराशाजनक है। जो लोग रोजाना दाम बढ़ने से परेशान हैं, उनके लिए आज का दिन राहतभरा है।

मालूम हो कि राजस्थान में गत 10 सितम्बर को राज्य सरकार की तरफ से वेट में 4 फीसदी कमी कर जो राहत दी गई थी, वह ‘शून्य’ हो चुकी है। यानी 10 सितम्बर के बाद से 22 दिन में पेट्रोल पर 3 रुपए बढ़ चुके हैं। अब पेट्रोल 84 रुपए के पार पहुंच चुका है।

आज बुधवार 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम कल की तरह निम्न रहेंगे। आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

आज के रेट

02.10.2018

PETROL.     84.05

DISSEL.      77.35

POWER     86.88

TURBO        80.56