News NAZAR Hindi News

मोदी की चिंता बेअसर, आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपडेट रेट

अजमेर। पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है।
केंद्र सरकार का कहना है कि वह खुद इससे चिंतित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तेल कम्पनियों के प्रमुखों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर तेल के दामों में लगातार वृद्धि पर चिंता जताई लेकिन यह बेअसर साबित हुई। रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए।
कल के मुकाबले आज 15 अक्टूबर को पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 23 पैसे महंगा हो गया। अजमेर में पेट्रोल  83.03 रुपए बिक रहा है।

आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

आज के रेट

Date.   16-OCT-18

PETROL.       83.03

DIESEL.        77.78

POWER.       85.86

TURBO.        81.00

बीते कल के रेट

Date 15.10.2018

Petrol.        82.92

Diesel.        77.55

POWER      85.75

TURBO        80.76