Breaking News
Home / breaking / शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान ब्लॉक हुरडा के चुनाव संपन्न

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान ब्लॉक हुरडा के चुनाव संपन्न

अजमेर। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण नागर और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रविंद्र जांगिड़  की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुरडा में शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान ब्लॉक हुरडा के चुनाव संपन्न हुए।  जिसमें हुरडा ब्लॉक के समस्त राजकीय विद्यालयों के मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसमें सर्वसम्मति से घनश्याम सिंह राठौड़ को अध्यक्ष, अरुण कुमार जैन को सचिव एवं महेश कुमार त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
 साथ ही कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें वरिष्ठ  उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाराशर, उपाध्यक्ष प्रीति पवार,  प्रवक्ता महेंद्र वर्मा, सह सचिव यशोदा, प्रचार मंत्री विश्वेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी,  संयुक्त मंत्री कल्याण कंवर, सांस्कृतिक मंत्री सुमन चौधरी, नेहा शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित छापरवाल को नियुक्त किया गया।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …