News NAZAR Hindi News

सलेमाबाद पीठ के निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज का देवलोकगमन

 

 अजमेर।  सलेमाबाद स्थित निम्बार्काचार्य पीठ के जगदगुरु राधा सर्वेश्वर शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज का शनिवार सुबह देवलोक गमन हो गया। उनके महाप्रयाण की खबर फैलते ही श्रद्धालु सलेमाबाद पहुंचने शुरू हो गए।

सलेमाबाद स्थित निम्बार्काचार्य पीठ देश की प्रमुख पीठ में से एक हैं। यहां श्रीजी महाराज पिछले करीब 50 साल से पीठाधीश्वर हैं। श्रीजी महाराज ने सुबह नौ बजे अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे निम्बार्क पीठ में गुरु परम्परानुसार किया जाएगा।