News NAZAR Hindi News

1 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

 

माघ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण

 

मेष :- शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी से विवाद तथा झूठे आरोप लग भी सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ :- परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। मनोरंजक यात्राएं होंगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। बेवजह झूठे आरोप लग सकते है।

मिथुन :- आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। नवीन मित्रता होगी। घर में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा।

कर्क :- किसी प्रकार का शुभ कार्य घर-परिवार में संपन्न होगा। किसी से बेवजह के मतभेद हो सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है।

सिंह :- अपनों से बड़ों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे, उनका अच्छा साथ मिलेगा। क्रोध पर काबू रखें। किसी से लड़ाई-झगड़ा परेशानी का कारण बनेगा।

कन्या :- घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। बेमतलब किसी से विरोध का सामना करना पड सकता हैे। क्रोध की मात्रा बढ़ेगी।

तुला :- आज जो भी काम करेंगे दिल से करेंगे। घर में रूपए-पैसों को लेकर या स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते आ सकती है। मानसिक तनाव बनेगा।

 

वृष्चिक :- मित्रों का साथ मिलेगा। यात्रा हो सकती है। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी, आपका पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा।

धनु :- कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते हो सकती है। परीक्षा आदि में निराषाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते है।

 

मकर :- कामकाज में किसी के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज पढ़ाई-लिखाई के प्रति अरूचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ :- कामकाज के प्रति मन में नवीन उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन :- आपको परिवार का सुख मिलेगा। किसी परिचित द्वारा ठगे जाने की संभावना है। मन अषांत रहेगा। गुस्सा अधिक बढ़ेगा।