News NAZAR Hindi News

10 अगस्त गुरुवार को आपका भाग्यफल क्या कहता है, पढ़िए आज का राशिफल

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, कजली तीज का व्रत, 24.34 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ
मेष :- आज दिन अच्छा बीतेगा। मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई जगह याप्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ :- आज का दिन लाभदायक है। नौकरी करने वालों के लिए भी शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। अपना कार्य आत्मविश्वास से करें।

 

मिथुन :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। नौकरी और व्यापार में विपरीत परिस्थितियां रहेगी। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा।

कर्क :- पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद से बचें।। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहें। ईश भक्ति करें।

सिंह :- आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता कम मिलेगी।

कन्या :- आज घर में तथा नौकरी के स्थल में वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य में सफलता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च सामान्य से अधिक होगा।

तुला :- आज आपके लिए दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता सताएगी। शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर सफलता में बाधा आ सकती है।

वृश्चिक :- आज शांत चित्त से दिन बिताएं। ईश्वर का स्मरण करें। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। इससे बचने के लिए दान करें।

धनु :- नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजन के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने के योग हैं।

मकर :- आज के दिन परिजन से मधुर व्यवहार करें। वाद विवाद टालें। वाणी पर संयम रखें। इससे अनावश्यक विवाद से बचेंगे। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने से बचें। ईश्वर का स्मरण करें।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिकरूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है।

मीन :- आज आप लोभ या लालच से दूर रहें। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी निवेश करने से पहले ध्यान रखें।। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता कम रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च के योग हैं।