News NAZAR Hindi News

12 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण,

 

मेष :- आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

वृष :- मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। भाइयों में मतभेद हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
मिथुन :- आज मन अशान्त रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

 

कर्क :- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह :- आज आप अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परितर्वन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगें।

कन्या :- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। रोजगार के साधन बनेंगे। संचित धन में कमी आ सकते हैं।

तुला :- पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक :- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु :- किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें।

मकर :- नौकरी के अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है।

कुंभ :- वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का भाव रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन :- आशा-निराशा से मिश्रित भाव मन में रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।सन्तान सुख में वृद्धि होगी।