News NAZAR Hindi News

17 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 11.28 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज मेष राशि के जातकों का पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन संभव है। जीवनसाथी से सहयोग मिलगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। यात्रा मंगल मय रहेगी।

 

वृष :- आज व्यापर में आपको जल्दबाजी से हानि संभव है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। शैक्षिक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन :- आज व्यापार में उन्नति मिलेगी,अपने से
वरिष्ठजन सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। चोट व रोग से बचें। धनार्जन होगा। विवाद न करें।

 

कर्क :- आज व्यवसाय से मध्यम लाभ मिलेगा व
संपत्ति के कार्य भी आपको लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

 

सिंह :- आज व्यापार व नौकरी में दिन सामान्य रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मिलन होगा।यात्रा उत्तम रहेगी।

 

कन्या :- आज व्यापार से आपको सामान्य लाभ होगा। दौड़धूप अधिक होगी। बड़े लाभ के अवसर टलेंगे। मंगलमय समाचार मिल सकेगा। काम में मन नहीं लगेगा। यात्रा मंगल मय होगी।

 

तुला :- आज तुला राशि के जातकों की तीर्थयात्रा हो सकती है। वरिष्ठजन सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापार सामान्य रहेगा।

 

वृश्चिक :- आज नौकरी में मनोनुकूल वातावरण रहेगा, अच्छे समाचार मिलने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। प्रमाद न करें।

 

धनु :- आज व्यापार में उत्तम लाभ संभव है।भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठितजनों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक लाभप्रद होगी।कृषि कार्यों में सफलता संभव है।

 

मकर :- आज आपको शिक्षक व प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

 

कुंभ :- आज व्यापार व नौकरी दोनों में आपको लाभ मिलेगा,मनोरंजक यात्रा होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, मन मे प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

 

मीन :- आज आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग को आगे आएंगे। मानसिक प्रसन्नता रहेगी।