News NAZAR Hindi News

23 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 19.13 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आप आत्‍मविश्‍वास के बल पर आप व्‍यापार में सफलता अर्जित करेंगे। परिवार में मेहमानों का आगमन होगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय व्‍यतीत होगा। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। सेहत उत्‍तम।

 

वृषभ राशि :- आज व्‍यापार में पकड़ थोड़ी ढीली रहेगी। सामाजिक महत्‍व के कार्यों में व्‍यस्‍तता रहेगी। संतान की विद्याध्‍ययन संबंधी समस्‍या का समाधान होगा। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। सेहत कमजोर रहेगी।

 

मिथुन राशि :- ज्ञानवर्धक व रोचक साहित्‍य पढ़ने में रुचि रहेगी। व्‍यापार में कोई गलत निर्णय हो सकता है।साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। खानपान का ध्‍यान रखें। निवेश से लाभ।

 

कर्क राशि :- आपकी आजीविका के साधनाें में वृद्धि होगी। घर के किसी बुजुर्ग का स्‍वास्‍थ्‍य परेशान कर सकता है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। मित्रों से प्रेम बढ़ेगा।

 

सिंह राशि :- आज कामकाज का अतिरिक्‍त दबाव रहेगा। नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्‍त होगा। अधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्‍त हो सकती है।

 

कन्या राशि :- स्‍वास्‍थ्‍य की अनदेखी न करें। किसी अप्रिय सूचना प्राप्‍त होने से मन दुखी हो सकता है। आलस्‍य व थकान महसूस करेंगे। व्‍यापार व नौकरी में काम का दबाव रहेगा। नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं।

 

तुला राशि :- बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपको विपरीत परिस्थितियाें से निकालने में मदद करेगा। परिवार व कार्यक्षेत्र की जिम्‍मेदारियों काे बखूबी निभाएंगे। संतान संबंधी चिंता समाप्‍त होगी। कोर्ट कचहरी में सफलता।

 

वृश्चिक राशि :- आपका मन सकारात्‍मक विचारों से आेतप्राेत रहेगा। जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है। पति पत्‍नी के मध्‍य अच्‍छी समझ रहेगी। आमदनी और खर्च दोनों में इजाफा होगा। निवेश लाभदायक।

धनु राशि :- पति पत्‍नी के बीच अच्‍छा सामंजस्य रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। दूसरों की मदद के लिए तत्‍पर रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। व्‍यावसायिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है। धन वृद्धि होगी।

मकर राशि :- आप आज स्‍वयं को तनाव व परेशानी में घिरा महसूस करेंगे। साझेदार धोखा दे सकते हैं। लेनदेन न करें। बेहतर रहेगा। विद्यार्थी अथक परिश्रम से सफल होंगे। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं।

कुंभ राशि :- आज बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। परीक्षा परिणाम मनोनुकूल आने से मन प्रसन्‍न रहेगा। समाज में यश व कीर्ति बढ़ेगी। भाई बहन का प्रेम बना रहेगा। व्‍यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। यात्रा न करें।

मीन राशि :- आज वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होगा। व्‍यापार में कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। लंबी दूरी की यात्रा लाभ दे सकती है। घर परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। सेहत कुछ गड़बड़ रह सकती है।