Breaking News
Home / breaking / 28 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव , पढ़ें आज का राशिफल

28 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव , पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2076, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, 23.29 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारिक लाभ संभव है। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उनकी मदद करें। आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन शारीरिक परेशानी के भी योग हैं।

वृषभ :- आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें मगर दुश्मनों से सावधान रहें।

मिथुन :- आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस पर असर पड़ेगा।

कर्क :- आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें ǀ व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों।

सिंह :- आज परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी लेकिन प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या :- आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की आशंका है। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएं जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं, जिससे आप बचना चाहते थे। हर समस्या का समाधान मिलेगा।

तुला :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक :- आज आपकी कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी। इन दिनों आपके लिए कईं मौके निकल रहे हैं। धन संचय होगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकत है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है।

धनु :- आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा ǀ किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा । कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी। कार्यों की प्रशंसा होगी।

मकर :- आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। आपका स्वभाव दूसरों पर निर्भर रहने वाला है। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। इसलिए खुद का काम शुरू करें। आपको अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आपके कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है।

कुंभ :- आज दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है।पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें। आज आपको किसी कानूनी कार्य में फसना पड़ सकता है।

मीन :- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं।आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता निश्चित है। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …