Breaking News
Home / breaking / 30 अक्टूबर सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

30 अक्टूबर सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 19.04 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन आपके लिए थोडा कष्टदायी भी हो सकता है, इसलिए सभी कार्यों में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

वृषभ :- आज किसी नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका पूरा ध्यान अपनी आमदनी को बढ़ाने की ओर रहेगा। आपकी बातचीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। धन का लाभ होगा। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। दुर्घटना से संभलना अनिवार्य है। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अधिक ही विचार सताएंगे।

मिथुन :- आज आपके काम करने की कला और चरित्र से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। बाधाएं दूर होगी। परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन दुखी हो सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है। सामाजिक यात्रा होगी।

कर्क :- आज कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें।आत्मविश्वास से काम लें। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

सिंह :- आज अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। जो विदेश जाने का विचार कर रहे है उनके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। जोखिम के कामों से बचकर रहें।

कन्या :- आज का दिन भावनात्मक रहेगा। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं।

तुला :- आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की रिथति में सुधार होगा।

वृश्चिक :- आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। सृजन व निर्माण की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा।

धनु :- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। अटके काम आज बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। जीवन साथी से सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी कार्य में धन व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे।

मकर :- आज आप जीवनसाथी के निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जायेंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक हैं। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात रोमांचक बनेगी। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे।

कुंभ :- आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। धन लाभ की संभावना है। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। पारिवारिक व मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। यात्रा संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लापरवाही ना करें।

मीन : आज किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। एकाग्रता बनाए रखें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …