News NAZAR Hindi News

देश की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार Eva लॉन्च 

नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो 2023 में अलग-अलग कंपनीज ने अपनी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें पेश की। वहीं पुणे की स्टार्टअप कंपनी Vayve Mobility ने देश की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार Eva लॉन्च की है।
Eva एक मिनी सोलर इलेक्ट्रिक कार है। इसे चलाने के लिए बिजली खर्च नहीं करनी पड़ती, बल्कि इसे केवल धूप से चार्ज करके चलाया जा सकता है। इस कार को ट्रैफिक में चलाना बेहद आसान है और छोटे साइज के वजह यह तंग जगहों में भी पार्क हो जाती है।
Eva में एयर कंडीशन, एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी, 6 तरह से एडजस्ट होने वाले ड्राइवर सीट और एक पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। दो सीटों वाली इस स्मार्ट कार में चार्जिंग के लिए छत पर सोलर पैनल लगाया गया है।

इस सोलर कार में 6kW लिक्विड-कूल्ड PMSM इलेक्ट्रिक मोटर है। यह 14 kWh के बैटरी पैक से बिजली लेता है। घर पर इसे 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

 

वहीं चार्जिंग स्टेशन पर यह केवल 45 मिनट में शून्य से 80% तक चार्ज हो जाती है। एक बार चार्ज करने पर यह सोलर कार 250 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। कंपनी इसे 2024 में भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।