News NAZAR Hindi News

सस्ती बाइक Platina 100 es का नया वैरिएंट लॉन्च, 90 किमी का माइलेज

नई दिल्ली। बजाज की Platina अपने सैगमेंट में काफी लोकप्रिय बाइक है। कंपनी ने अपनी सस्ती बाइक का वैरिएंट पेश किया है। Platina 100 ES (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) को नया वेरिएंट पेश किया है।
कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्टार्ट प्लैटिना 100 के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 60,698 रुपए रखी है। कंपनी के अनुसार इस बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे है।
डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट का वजन 119 किलो है जबकि फ्रंट ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट का वजन 117.5 किलो है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके अतिरिक्त यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। बाइक के 100 ES के फ्रंट ड्रम ब्रेक मॉडल की तुलना में यह करीब 2200 रुपए महंगी है।
कंपनी का दावा है कि 240mm फ्रंट डिस्क इस 100cc बाइक के ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाएगी। दूसरे वेरिएंट्स में 130mm यूनिट्स दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त 110mm रियर ड्रम ब्रेक स्टैंडर्ड है। दोनों ही ब्रेक्स ASB या CBS के साथ लिंक्ड हैं।