News NAZAR Hindi News

अभिनेता इरफान खान का निधन, 3 दिन पहले मां भी चल बसी

 
मुम्बई। बॉलीवुड के संजीदा अभिनेता इरफान खान ने आज सुबह मुम्बई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। उन्हें कल पेट में संक्रमण की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से उनकी मौत हो गई।
54 वर्षीय इरफान मूल रूप से राजस्थान के टोंक शहर से थे। उनका काफी समय जयपुर में भी बीता। तीन दिन पहले ही टोंक में उनकी मां का निधन हो गया था लेकिन लॉकडाउन और तबियत खराब होने की वजह से इरफान मां के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे।
 कुछ समय पहले उन्हें केंसर हो गया था। अपने आत्मविश्वास के बूते उन्होंने केंसर जैसी गम्भीर बीमारी को हराकर पुनः बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म इंग्लिश मीडियम उनकी आखिरी रिलीज फिल्म रही जो लॉकडाउन के दौरान दुबारा रिलीज की गई है।