News NAZAR Hindi News

अभिनेता राजेश विवेक का हैदराबाद में दिल का दौरा पडऩे से निधन


मुंबई। सुपरहिट फिल्मों ‘लगान’, ‘स्वदेस’, ‘बैंडिट क्वीन’ समेत अनेक फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए  मशहूर हुए हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजेश विवेक का हैदराबाद में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो  गया। वह 66 वर्ष के थे। विवेक के मित्र विष्णु शर्मा ने बताया कि राजेश का दिल का दौरा पडऩे से  हैदराबाद में दोपहर करीब तीन बजे निधन हो गया। वह वहां एक दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए शूटिंग कर  रहे थे। विवेक ने पहली बार श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुनून’ 1978 में काम किया था।
टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’, ‘भारत एक खोज’ और ‘अघोरी’ के उनके किरदार यादगार हैं।