Breaking News
Home / breaking / अभिनेत्री सन्नी लियोन दस हजार प्रवासी मजदूरों को खिलाएंगी खाना

अभिनेत्री सन्नी लियोन दस हजार प्रवासी मजदूरों को खिलाएंगी खाना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं और वह दिल्ली में दस हजार प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाएंगी।

कोरोना महामारी संकट के समय में लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पढ़ रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स लोगों की मदद करने में आगे आ रहे हैं। सनी लियोनी ने भी लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सनी लियोनी ने दिल्ली में दस हजार प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के साथ हाथ मिलाया है।

यह भी देखें

सनी लियोनी ने कहा कि हम इस वक्त एक मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं लेकिन करुणा और एकजुटता के साथ हम इससे भी आगे निकल जाएंगे। मुझे पेटा इंडिया के साथ एक बार फिर काम करने में खुशी हो रही है। इस बार हम हजारों जरूरतमंद लोगों को प्रोटीन युक्त शाकाहारी भोजन प्राप्त कराएंगे।

 

महामारी के दौर में लोगों को पोष्टिक खाने की जरूरत है इसलिए हमने इस बात का भी खास ख्याल रखा है। मजदूरों तक जो खाना पहुंचाया जाएगा उसमें दाल चावल या ‘खिचड़ी’ और अक्सर फल शामिल होंगे।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …