News NAZAR Hindi News

अभिषेक-ऐश्वर्या आज मना रहे शादी की नौवीं सालगिरह


मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आज अपनी शादी की नौवीं सालगिरह मना रहे हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे और बहू को उनकी शादी की नौवीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं।
अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को परिणय सूत्र में बंधे थे। नवंबर 2011 में उनकी पहली संतान अराध्या का जन्म हुआ था।
कल रात बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ”कल ऐश्वर्या और अभिषेक के शादी की नौवीं वर्षगांठ है… आनंद और प्रसन्नता का एक दिन। ना केवल वे दोनों शादी के बंधनों में बंधे बल्कि हम बुजुर्गों को भी बांध दिया…
उन्होंने लिखा है, ”यह जुड़ाव हमेशा हमारे साथ रहता है… इसके बाद यह अगली पीढ़ी में परवान चढ़ता है और उसके बाद अगली और अगली में पीढ़ी मेंं परवान चढ़ता है। जीवन निरंतर है, यह जारी और अनंत है…’