News NAZAR Hindi News

अर्जेंटीना के निर्देशक बनाएंगे टैगोर पर फिल्म


पणजी। अर्जेंटीना के मशहूर फिल्म निर्देशक पाबलो सीजर अपनी अगली फिल्म ‘थिकिंग ऑफ हिम’ रबीन्द्रनाथ टैगोर पर बनाएंगे। फिल्म को टैगोर की विक्टोरिया कैम्‍पों की मुलाकात पर आधारित रख कर बनाया जाएगा। इसकी शूटिंग अगले साल फरवरी-मार्च में शुरू हो जाएगी।
सिनेमा के बारे में पबलो सीजर के मुताबिक उनके देश अर्जेंटीना में फिल्मों का वित्तपोषण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और देश के लोगों को और अधिक पहुंच की जरूरत है। वह टैगोर की शांतिनिकेतन में पढ़ाने के तरीके से भी प्रेरित हैं।

उनके देश के लोगों को भारतीय सिनेमा के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन अर्जेन्टीना में भारतीय दूतावास भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इससे उनके देश के लोगों को भारतीय सिनेमा के बारे में जानने में मदद मिलेगी।