News NAZAR Hindi News

आतिया शेट्टी को हमउम्र एक्ट्रेसेस की ये खूबियां हैं पसन्द

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आतिया शेट्टी अपनी हमउम्र का अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट से प्रेरित हैं।
आतिया शेट्टी ने कहा कि वह अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट से प्रेरित होती हैं और उन्हें लगता है कि आलिया कड़ी मेहनत करती हैं।
आतिया ने कहा कि अनुष्का जिस तरह की फिल्में करती हैं, वह काफी सराहनीय है। साथ ही वह इस बात से प्रेरित होती हैं कि आलिया ने इतने कम समय में अपनी एक पहचान बनाई है।
आतिया ने कहा मैं अनुष्का शर्मा से प्रेरित होती हूं, खासकर इस बात से कि उन्होंने किस तरह अपने करियर को इतने अच्छे से लिया है। वह फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। इतनी कम उम्र में करियर शुरू किया, उस तरह की फिल्में बना रही हैं, जैसा वह चाहती हैं।
आलिया भी प्रेरित करती हैं। वह मेरी ही उम्र की हैं लेकिन इतने कम समय में उन्होंने इतना कुछ हासिल किया। वह कड़ी मेहनत करती हैं। मुझे लगता है कि हर किसी का अपना एक खुद का सफर होता है।