News NAZAR Hindi News

आदित्य चोपड़ा की ‘बेफिक्रे’ नौ दिसंबर को रिलीज होगी


मुंबई। फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित ‘बेफिक्रे’ इस साल नौ दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह और वाणी कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म से चोपड़ा लंबे समय बाद निर्देशक के तौर पर वापसी कर रहे हैं।


सिंह और वाणी ने यूट्यूब पर एक छोटे से वीडियो के माध्यम से इस फिल्म की रिलीज की तारीख घोषित की। पहले वाणी ने फ्रेंच में इसके बारे में बताया बाद में रणवीर ने इसका हिंदी में अनुवाद किया। इस फिल्म की शूटिंग फ्रांस के पेरिस में होगी।

चोपड़ा ने पिछले साल अपने पिता यश चोपड़ा की 83वीं जयंती पर ‘बेफिक्रे दोज हू डेयर टू लव’ के माध्यम से निर्देशन में लौटने की घोषणा की थी। आदित्य ने आखिरी बार शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का निर्देशन किया था।