News NAZAR Hindi News

इधर करीना कपूर की डिलीवरी हुई, उधर ‘औरंगजेब’ और ‘बाबर’ होने लगा ट्रेंड

मुम्बई। अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के आंगन में रविवार को एक और फूल खिला है। करीना ने फिर बेटे को जन्म दिया है। इसकी खबर लगते ही सोशल मीडिया पर ‘औरंगजेब’ और ‘बाबर’ नाम ट्रेंड होने लगे।
दरअसल, सैफ और करीना के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है। सोशल मीडिया पर ट्रोल सैफ और करीना पर तंज कस रहे हैं। उनका कहना है कि इस बेबी का बाबर या औरंगजेब रखना। ट्विटर पर बाबर और औरंगजेब ट्रेंड कर रहा है। कई लोग करीना के बेबी होने की खबर को शेयर करते हुए ‘बाबर’ और ‘औरंगजेब’ आ गया, लिख रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर नया बेबी आया है, औरंगजेब। वही, एक और यूजर लिखा, भारत के लिबरल गैंग को ज्वाइन करने वाला एक और आ गया…. कोई नाम बता सकता है? पहला नाम तैमूर है और अब औरंगजेब?

तैमूर नाम पर हुआ था विवाद

साल 2016 के दिसंबर में जब करीना कपूर खान ने पहले बेटे को जन्म दिया, तो उसके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ। सैफ और करीना ने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा। ये नाम रखने पर कई संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने इसका विरोध किया। कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई कि इतने बड़े सेलेब्स देश में आक्रमणकारी रहे तैमूर के नाम पर अपने बेटे का नाम कैसे रख सकता है?
कई संगठनों ने इसे लव जिहाद का नाम दिया। कई लोगों का कहना था कि बेटे का नाम हिंदू धर्म के मुताबिक रखना चाहिए था। हालांकि तमाम विवादों के बीच तैमूर ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। सैफ और करीना ने बेटे का तैमूर नाम के साथ ही पंजीकरण करवाया है।