News NAZAR Hindi News

उदास है सोनम कपूर

 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी फिल्म नीरजा के पाकिस्तान में प्रदर्शित नहीं होने पर उदास है।
सोनम कपूर की फिल्म नीरजा 19 फरवरी प्रदर्शित हो गयी है।

फिल्म में सोनम कपूर ने एयरहोस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है जिन्होंने विमान यात्रियों की आतंकवादियों से जान बचाते हुये अपनी जान दे दी थी। वह एक तरफ अपनी फिल्म के रिलीज होने पर उत्साहित हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में यह फिल्म रिलीज नहीं किये जाने को लेकर उदास भी हैं।

सोनम ने tweeter पर लिखा ”बहुत ज्यादा दुखी हूं कि ‘नीरजा’ को पाकिस्तान में रिलीज होने नहीं दिया जा रहा है।’नीरजा’ को उन्हीं ने सम्मानित किया था। मैं उम्मीद करती हूं कि एक बार फिर वे लोग’नीरजा’ को सेल्यूट करेंगे।’नीरजा ने पाकिस्तानियों की भजदगी भी बचाई थी। मैं दावा कर सकती हूं कि फिल्म में पाकिस्तान को बुरा नहीं दिखाया गया है। मैं उम्मीद करती हूं कि’नीरजा’ दुनियाभर में रिलीज होगी। लोग समझ पाएंगे कि यह फिल्म कितनी वास्तविक है। इसके बाद शायद इसे पाकिस्तान में भी रिलीज किया जाए।’