News NAZAR Hindi News

उर्मी जावेद ने ‘सब कुछ’ दिखा दिया, लोग बोले- भगवान से डर

मुंबई। अपने फैशन के बूते चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री उर्मी जावेद ने इस बार मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बीच का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने समुद्री सीप को ब्रा बनाकर पहन रखा है जबकि नीचे पारदर्शी कपड़ा लपेट रखा है।

यह क्लिप वायरल होते ही जबरदस्त चर्चा हो रही है। कई फ़ॉलोअर्स ने उसकी जमकर क्लास लगाई है। एक ने तो यहां तक लिख दिया कि भगवान से तो डर!

एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं. 15 अक्टूबर 1997 में जन्मीं उर्फी अब 24 साल की हैं। पहले मास कम्यूनिकेशन में पढ़ाई भी की है। वो मीडिया में जाना चाहती थी लेकिन लेकिन एक्टिंग का शौक था। लिहाजा काफी कम उम्र में ही उर्फी मुंबई आ गई। 2016 में उसे बड़े भैया की दुल्हनिया  में अवनि पंत नाम का किरदार निभाने का मौका मिला। इसके बाद इसी साल उन्हें चंद्र नंदिनी सीरियल मिला जिसमें वो छाया के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा मेरी दुर्गा उसका जाना माना शो है। जिससे वो पॉपुलर हुईं। इसके अलावा उर्फी बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल का भी हिस्सा रही। 2020 में वो इतनी पॉपुलर हुईं कि 2021 में बिग बॉस ओटीटी में आने का न्योता मिला।