News NAZAR Hindi News

ऋषि कपूर की तेरहवीं पर बहन रिद्धिमा संग रणबीर ने की पूजा

मुंबई। बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की तेरहवीं पर मंगलवार को फिल्मी जगत और प्रशंसक ने उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की।
 चिंटू जी की आत्मा की शांति के लिए उनके घर में एक और पूजा की गई। ऋषि की तेहरवीं की रस्म में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होने पहुंचे। इस दौरान की एक तस्वीर ऋषि की लाडली बेटी  रिद्धिमा कपूर शाहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। पहली तस्वीर में  रिद्धिमा अपने पापा की तस्वीर के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं।
ऋषि की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पर हार चढ़ा है, जबकि रिद्धिमा अपने पापा के फोटोफ्रेम के ठीक पीछे खड़ी हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा-‘लव यू पापा ऑलवेज’। इसके अलावा एक तस्वीर में रिद्धिमा भाई रणबीर के सात पूजा करती दिख रही हैं।
ऋषि कपूर की तेहरवीं में करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नंदा, अरमान जैन, आदर जैन, अनीसा जैन, रीमा जैन, बबीता कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर की तेहरवीं में पहुंचे। आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के साथ देखा गया। वहीं एक्टर के चौथे पर सिर्फ कुछ लोग ही शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीर भी सोशल साइट पर वायरल हुई थी। तस्वीर में जहां नीतू कपूर ने सफेद सूट पहना हुआ था , तो वहीं सफेद कुर्ता पहने हुए रणबीर ने अपने सिर पर पगड़ी भी पहनी हुई थी।
मालूम हो कि ऋषि ने 30 अप्रेल को हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि के जाने से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था।