News NAZAR Hindi News

एक्ट्रेसेस पूनम पांडे जख्मी हालत में भर्ती, पति गिरफ्तार

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे में एक बार फिर झगड़े की वजह से चर्चा में है। दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पूनम को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया है।

पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने सैम को 8 नवंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन की हिरासत में भेज दिया है।
 
बताया जा रहा है कि पूनम ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी सैम से उनकी पहली पत्नी अलवीरा को लेकर बहस हो गई थी। तभी सैम को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूनम की पिटाई कर दी। इस दौरान पूनम को चेहरे पर चोट आई है। अभिनेत्री अस्पताल में एडमिट हैं।