News NAZAR Hindi News

करण-बिपाशा की शादी की डेट हुई फाइनल!


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकते हैं। खबरों की मानें तो करण की मां दीपा सिंह ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे जिस कारण दोनों की शादी पर फिलहाल विराम लग गया है।


मिली जानकारी के अनुसार दोनों आगामी 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंध सकते हैं। दोनों ने शादी के लिए मुंबई के एक होटल को चुन भी लिया है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि करण की फैमिली ने दोनों के रिश्ते को नकार दिया है। इसकी वजह बिपाशा के पिछले असफल रिश्तों को बताया जा रहा था।
वहीं बिपाशा की फैमिली भी नहीं चाहती थी कि वो तलाकशुदा व्यक्ति से शादी करे। आपको बता दें कि करण का दो बार तलाक हो चुका है। उन्होंने पहली शादी श्रद्धा निगम से की थी। उनसे तलाक होने के बाद उन्होंने टीवी अभिनेत्री जेनिफर विगेंट से शादी की थी, जिनसे हाल ही में उनका तलाक हुआ।
दोनों की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के बाद ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थी। लेकिन दोनों ने मीडिया के सामने इस बात को नहीं स्वीकारा कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों ने सबकुछ बयान कर दिया।