News NAZAR Hindi News

कैबरे देखकर आप वाह के साथ सलाम भी करेंगे


मुंबई। आगामी फिल्म कैबरे के निर्देशक कौस्तव नारायण नियोगी का कहना है कि उनकी फिल्म कैबरे भारतीय महिलाओं के साहस को श्रद्धांजलि है । आप फिल्म में कैबरे का मजा लेने के साथ ही महिलाओं के संघर्ष को सलाम भी कर उठेंगे। कौस्तव ने कहा कि वह उन महिलाओं का बहुत सम्मान करता हैं जो अपनी आजीविका

के लिए देश के विभिन्न भागों से आकर संघर्ष कर रही हैं। यह एक साहसी महिला की एक जीवन यात्रा है। पूजा भट्ट निर्मित और कौस्तव नारायण नियोगी निर्देशित फिल्म कैबरे में ऋचा चड्ढा ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक लड़की की कहानी है, जिसकी यात्रा झारखंड के एक छोटे से गांव से शुरू होती है। गांव में उसके साथ दर्दनाक हादसा होता है और इसके बाद वह काम ढूंढने मुंबई आती है। फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा गुलशन देवैया और क्रिकेटर एस. श्रीसंत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।