News NAZAR Hindi News

‘कोलावरी डी’ अब भी हिट, दस करोड़ ने देखा


मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और रजनीकांत के दामाद धनुष का गाना ‘वाय दिस कोलावरी डी’ को यूट्यूब पर अब तक दस करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। यह गाना वर्ष 16 नवंबर 2011 में आया था, जिसके बाद इसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती रही।
साल 2011 को रिलीज हुए ‘कोलावरी डी’ गाना धनुष द्वारा लिखा और गाया गया है। इस गाने के बोल और संगीत इसकी खासियत है, जिसने लोगों को अपनी ओर काफी तेजी से आकर्षित किया है।
इस गाने का संगीत महज 18 साल के अनिरुद्ध रविचंद्रन ने तैयार किया है। यह गाना उनकी फिल्म ‘3’ का भी हिस्सा रहा, जिसका निर्देशन उनकी पत्नी ऐश्वर्य ने किया था, जिसमें श्रुति हासन ने भी अभिनय किया था।