News NAZAR Hindi News

कोहली को छोड़ वैलेंटाइंस डे पर अनुष्का सलमान के साथ

मुंबई। अनुष्का विराट कोहली को अकेला छोड़ अनुष्का शर्मा ने अपना वैलेटाइंस डे सलमान खान के साथ सेलिब्रेट किया। सलमान के साथ गलबहियां डाली अनुष्का ने अपना एक फोटो सोशल साइट्स पर पोस्ट किया है। सलमान के साथ खुश दिख रही अनुष्का के हाथ एक हाथ में गुलाब का फूल भी है।

इस फोटो की खास बात यह है जहां बैठ कर यह फोटो खींचा गया है उसके ठीक पीछे एक स्लोगन लिखा है ‘ऊंच नीच की उलझन में पड़ कर मनुष्य इंसानियत खो बैठता है।’ लोगों का ऐसा कहने है कि अनुष्का ने इस फोटो के जरिए विराट कोहली और उनकी मां दोनों को जवाब दिया है।

विराट ने अभी एक दिन पहले सोशल साइट पर अपनी मां के साथ की फोटो शेयर की थी। जिस पर उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के साथ मेरी सेल्फी।’बताया जाता है कि विराट कोहली की मां अनुष्का को पसंद नहीं करती थीं। ब्रेक अप के कोहली ने अनुष्का को जलाने के लिए मां के साथ वाली पिक सोशन मीडिया पर डाली थी। जिसका जवाब अनुष्का ने आज दिया। दरअसल, सलमान के साथ अनुष्का की ये फोटो सुलतान के शूट पर क्लिक की गयी थी।