News NAZAR Hindi News

‘घरेलू’ महिला संबंधी टिप्पणी पर टाइगर श्राफ फंसे


मुंबई। महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर टाइगर श्राफ फंस गए हैं। चारों तरफ आलोचना होने के बाद टाइगर ने सफाई दी कि उनका ऐसा कहने का आशय था कि वह अपनी मां और बहन का सम्मान करते हैं। टाइगर श्राफ ने कहा था कि उन्हें ‘घरेलू’ लड़कियां अच्छी लगती हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने जीवनसाथी में किस प्रकार के गुण चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं गांव की किसी लड़की के साथ रहना पसंद करूंगा, जो घर को साफ रखे और मुझे घर का बना हुआ दे।
उन्होंने कहा था कि मैं गांव की रहने वाली किसी लड़की से शादी करूंगा…जब मैं घर पहुंचू …तो थकावट दूर करने के लिए मालिश करवाऊंं। मैं एक घरेलू महिला को पसंद करूंगा।’  उनकी यह टिप्पणी बहुत से लोगों के गले नहीं उतरी और उन्होंने सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया के बाद टाइगर ने सफाई दी।