News NAZAR Hindi News

जन्मदिन मनाने मनाली लौटी कंगना रणौत के घर के बाहर चली गोली

मनाली। बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत कल गोली चलने की आवाज सुनने से रात भर सहमी रहीं। हालांकि मौके पर पहुंची मनाली पुलिस को गोली चलने व चलाने वाले का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है लेकिन पुलिस ने कंगना के घर के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। कंगना मार्च 17 को अपना जन्मदिन मनाने मनाली आईं थीं। कोविड-19 के कारण लॉकडाऊन लग जाने के बाद कंगना मुंबई वापस नहीं लौट पाईं हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना रणौत की टीम पूरी तरह सतर्क है।
कंगना ने पुलिस को बताया कि वह अपने बैडरूम में थीं और रात लगभग साढे 11 बजे पटाखों जैसी अवाज सुनाई दी। पहले लगा कि किसी ने पटाखा चलाया है लेकिन जब दूसरी बार आवाज आई तो सचेत हो गईं। यह गोली चलने की आवाज थी इसलिए तुरंत सिक्योरिटी को बुलाया। कंगना ने कहा कि कोई चाहता है कि इस तरह की हरकत से वह डर जाएंगी तो वो भूल जाए। वहीं कंगना की बहन रंगोली ने बताया कि वे दोनों बहनें घर में साथ थीं। रात को गोली चलने की उन्होंने आवाज सुनी है। रंगोली ने बताया कि उनका बेटा पृथ्वी व कंगना सभी साथ थे।