News NAZAR Hindi News

दंगल गर्ल ‘जायरा’ के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़, रोते हुए वीडियो शेयर किया

मुंबई। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से सुर्खियों में आई अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ विस्तारा कम्पनी की फ्लाइट से दिल्ली से मुम्बई जाते समय फ्लाइट में ही छेड़छाड़ हुई है।

खुद जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना रोते हुए वीडियो शेयर कर यह खुलासा किया।

देखें वीडियो

उनके अनुसार फ्लाइट में उनके पीछे बैठे अधेड़ शख्स अपने पैर उनकी पीठ और गर्दन पर लगाकर छेड़छाड़ की। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय वह लगभग सो चुकी थी, लेकिन उस शख्स के पैर छूने से उनकी आंख खुल गई। जायरा ने आरोप लगाया कि इस मामले में केबिन क्रू ने भी उनकी मदद नहीं की।

जायरा का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। जी न्यूज़ की पूर्व महिला एंकर जागृति शुक्ला ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। इंस्टाग्राम पर ज़ायरा वसीम का वीडियो आने के बाद जागृति शुक्ला ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए दंगल गर्ल पर निशाना साधा।

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि उस आरोपी का नाम जाहिर हो जिसने यह हरकत की साथ ही उन्होंने कहा कि विस्तारा एयरलाइंस के खिलाफ भी हम नोटिस देंगे।

यह भी पढ़ें

फेसबुक के मुखिया जकरबर्ग की बहन के साथ फ्लाइट में हुई ये हरकत