News NAZAR Hindi News

धोनी पर बनी फिल्म महाराष्ट्र में टैक्स फ्री


मुंबई। वन डे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ को अब महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका अदा की है। फिल्म में धोनी के जीवन के सफर को दिखाया गया है। झारखंड और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों ने कुछ दिन पहले ही फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया था।

अब महाराष्ट्र सरकार ने भी फिल्म के लिए मनोरंजन कर को माफ करने का फैसला किया है।


फिल्म के निर्माता अरुण पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माही के जीवन पर बनी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम के शुक्रगुजार हैं। माही का सफर प्रेरणादायी है और इसके जरिए अधिक लोग फिल्म और इस शानदार खिलाड़ी के जीवन को देख सकेंगे।


रिकार्ड कमाई
निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज और पांडेय की इंस्पायर्ड इंटरटेनमेंट निर्मित फिल्म 30 सितम्बर को प्रदर्शित हुई। निर्माताओं के अनुसार फिल्म ने छह दिन में 88.63 करोड़ रुपए की कमाई की है।