Breaking News
Home / breaking / प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद ऐक्ट्रेस चेतना राज का निधन

प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद ऐक्ट्रेस चेतना राज का निधन

बेंगलुरु। कन्नड़ टीवी ऐक्ट्रेस चेतना राज (Kannada  Actress Chethana Raj) का 21 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बंगलुरु में चेहरे की फैट फ्री सर्जरी करवाई थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को भी नहीं दी थी। वह अपने दोस्तों के साथ गई थीं। घटना की जानकारी होने के बाद उनके पेरेंट्स ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज करवाई है। वह सर्जरी के लिए 16 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

कन्नड़ ऐक्ट्रेस चेतना राज का प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुए कॉम्प्लिकेशंस के चलते निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 16 मई की सुबह ‘फैट फ्री’ सर्जरी के लिए अस्पताल गई थीं। बताया जा रहा है कि शाम को उन्हें कुछ दिक्कत हुई। उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा।

डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। चेतना के पेरेंट्स का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ऐसा हुआ। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

चेतना Geetha और Doresani जैसे सीरियल्स में नजर आई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 16 तारीख को फैट फ्री सर्जरी के लिए बंगलुरु के Shetty’s Cosmetic Centre गई थीं। बताया जा रहा है कि सर्जरी में कुछ गड़बड़ हुई और डॉक्टर्स शाम 5:30 उन्हें Kaade हॉस्पिटल ले गए। वहां उन्होंने डॉक्टर्स को कहा कि पेशेंट का इलाज करें क्योंकि उसे कार्डिऐक अरेस्ट हुआ है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …