News NAZAR Hindi News

फैशन डिजाइनिंग और फिल्म मैकिंग में ट्रेंड हैं राज बब्बर की बहू सान्या

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर एवं कांग्रेसी नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर संग शादी रचाने जा रहे है। शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी। शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

सान्या और प्रतीक ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। प्रतीक और सान्या पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और दो साल पहले दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ।

सान्या सागर ने NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। सान्या अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

 

शादी लखनऊ में होगी क्योंकि राज बब्बर शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वो लखनऊ में ही रहते हैं। शादी के बाद इस जोड़ी ने मुंबई में एक आलीशान रिसेप्शन भी रखा है।