News NAZAR Hindi News

बरसों बाद कल टीवी पर साथ आएंगे अमिताभ-शत्रु


मुंबई। बॉलीवुड के दो दिग्गज अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों को अंतिम बार 1980 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ में साथ देखा गया था। मगर उन्हें अब 8 अक्टूबर को टीवी शो में एक साथ देखने का मौका मिलेगा।

वे जी टीवी पर टॉक शो ‘यारों की बारात’ में साथ में नजर आएंगे। इस शो के होस्ट साजिद खान ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शो के पहले एपिसोड के दौरान वह घबराए हुए थे। वह विश्वास नहीं कर सके थे कि वे बच्चन और सिन्हा शो पर साथ में आ रहे हैं।

वे सभी जानते थे कि वे शो पर आ रहे हैं और यह भी जानते थे कि दोनों किस समय आ रहे हैं, इसके बावजूद जब वे अपनी वैनिटी वैन में थे तब तक सभी विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि दो हस्तियां उनके शो पर आई हैंं। साजिद के मुताबिक उन्होंने शो के पहले अमिताभ-शत्रु के साथ रिहर्सल नहीं किया था। साजिद काफी घबराए हुए थे। खैर..शूट पूरा हुआ। अब बच्चन और सिन्हा 35 वर्ष बाद पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।