News NAZAR Hindi News

‘बाजीराव-मस्तानी’ का पोस्टर जारी मगर रणबीर चिंता में पड़े


मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ का पोस्टर गुरुवार को जारी हो गया है। रणवीर ने मुंबई में खुद इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर रिलीज किया है जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है। मगर फिल्म में अपने रोल को लेकर रणबीर ने चिंता भी जताई है।

रणवीर ने ट्वीट करके 66 फुट के पोस्टर के साथ-साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इससे पहले ‘बाहुबली’ का भी काफी बड़ा पोस्टर जारी किया गया था। रणवीर ने इस फिल्म के पोस्टर रिलीज के मौके पर कहा कि उन्होंने फिल्म में मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है। इसमें दीपिका पादुकोण ने बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा ने पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

‘बाजीराव मस्तानी’ में मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह का कहना है कि लोग मराठा पेशवा बाजीराव के किरदार में उन्हें देखकर किस तरह से प्रतिक्रिया देंगे। इस बात को लेकर वह काफी घबराए हुए हैं।

रणवीर ने संवाददाताओं से हुई बातचीत के दौरान कहा कि वह इस बात से बेहद घबराए हुए हैं कि लोग मराठा पेशवा बाजीराव के किरदार में उन्हें देखकर किस तरह से प्रतिक्रिया देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख-काजोल की ‘दिलवाले’ के आगे दर्शक उनके इस किरदार को स्वीकार करेंगे या नहीं इस बात को लेकर वो काफी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म पर 12-15 सालों से काम कर रहे हैं। इसमें बहुत मेहनत और खूब पसीना बहा है। इस फिल्म के लिए हम सबने मिलकर काम किया है। उनका कहना है कि ‘हम लोगों को कुछ यादगार देना चाहते हैं, कुछ ऐसा जो लोगों को खुशी दे।’

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘दिलवाले’ 18 दिसबंर 2015 को पर्दे पर उतारी जाएगी। ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पदुकोण और प्रियंका चोपड़ा अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं, फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख-काजोल की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजऱ आएगी।