News NAZAR Hindi News

राखी सावंत अरेस्ट, महर्षि वाल्मीकि पर टिप्पणी महंगी पड़ी

 

मुम्बई। एक्ट्रेस राखी सावंत को गायक मीका सिंह की तुलना महर्षि वाल्मीकि से करना महंगा पड़ गया है। पंजाब पुलिस ने राखी को मंगलवार मुम्बई से अरेस्ट कर लिया।

 

करीब 1 साल पहले मीका सिंह से विवाद और राजीनामे के बाद राखी ने कहा कि मीका अब सुधर गया है। वह भी वाल्मीकि की तरह बाद में सुधर गया।

उसके इस बयान से वाल्मीकि समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई। इस सिलसिले में एक व्यक्ति ने राखी के खिलाफ लुधियाना में मामला दर्ज कराया। अदालत ने उसके गैर जमानती वारंट जारी कर रखे थे।