News NAZAR Hindi News

रानू मंडल के मेकअप की लोगों ने जमकर उड़ाई खिल्ली, जानिए क्यों

 

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर रातों रात स्टार बनी रानू मंडल इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई है। रानू की गायकी सुन जाने माने सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें ब्रेक दिया। उन्होंने अपनी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के लिए तीन गाने रानू की आवाज में रिकॉर्ड किये। इसके बाद से रानू कई रिएलिटी शो में भी आ चुकी हैं। अब हाल ही में वह सज-धज कर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने मेकअप, हैवी ज्वैलरी, गोल्डन-वाईट लहंगा पहने नजर आई। लेकिन उन्हें मेकअप की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। शल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है।

दरअसल, रानू मंडल उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप किया था। लेकिन लोगों के लिए मजाक बन गया। उन्होंने काफी लाउड मेकअप किया गया था।

एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- दिल पर पत्थर रखकर मुंह पर मेकअप कर लिया…। वहीं एक यूजर ने लिखा, जब मुल्तानी मिट्टी के बाद मुंह धोना भूल जाएं। इस तरह उनके सोशल मीडिया पर मीम्स बनाये जा रहे है।