Breaking News
Home / breaking / रूपा गांगुली का संसद में धरना, बॉलीवुड में कब तक लुटेगी इज्जत ?

रूपा गांगुली का संसद में धरना, बॉलीवुड में कब तक लुटेगी इज्जत ?

 

मुंबई। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने का मामला संसद तक पहुंच गया है। मशहूर धारावाहिक महाभारत की द्रोपदी एवं बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने संसद परिसर में धरना देकर कश्यप पर कार्रवाई की मांग की।

 
यौन उत्पीड़न का खुलासा पायल घोष ने सोशल मीडिया पर किया है। जैसे ही पायल घोष का ये ट्वीट सोशल मीडिया तो लोग उनके सपोर्ट में आ गए।  
पायल के आरोपों के बाद कंगना रनौत से लेकर महिला आयोग तक हर कोई अनुराग कश्यप की आलोचना कर रहा है। इसी बीच महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस और पॉलीटिशियन रूपा गांगुली ने भी कश्यप के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।
बीजेपी सांसद रूपा ने  संसद परिसर के बाहर धरना दिया। उन्होंने सरकार से इंडस्ट्री में लड़कियों के ऊपर हो रहे अत्याचार पर आवाज उठाने के लिए कहा। रूपा गांगुली ने मांग की है बॉलीवुड में बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, उनकी जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।
मालूम हो कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। पायल आज इस मामले में मुंबई के ओशिवारा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकती हैं।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …