News NAZAR Hindi News

वजन कम करना कोई मुश्किल नहीं : सोनम कपूर


नयी दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वजन कम करना मुश्किल काम नहीं है।
सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म सावंरिया से की थी। इस फिल्म में काम करने से पहले सोनम कपूर ने अपना काफी वजन घटाया था।

वह आज के दौर में फिट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है। उनका कहना है कि वजन कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है और हर रोज केवल सैर करने से ही स्वस्थ भजदगी की ओर पहला कदम बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा ”मुझे लगता है कि स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती हर उम्र के लोगों के दिमाग में सबसे प्राथमिक होता है। अब लोग व्यायाम और सही खानपान की मदद से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की कीमत समझ रहे हैं। काफी लोग नहीं जानते कि वजन कम करने या फिट होने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत और संघर्ष जरूरी नहीं है। आप केवल सैर की मदद से स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की ओर अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं।’