News NAZAR Hindi News

श्रद्धा कपूर दुनिया की सबसे सुंदर हाफ गर्ल फ्रेंड

मुंबई। जाने-माने युवा लेखक चेतन भगत ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को दुनिया की सबसे सुंदर हाफ गर्ल फ्रेंड बताया है। श्रद्धा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में रिया सोमानी एक बॉस्केटबॉल प्लेयर की भूमिका में नजर आएंगी जो माधव झा नामक लडक़े से प्यार कर बैठती है।
चेतन ने श्रद्धा के साथ एक खूबसूरत सी सेल्फी ली है जिसे ट्विटर पर पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है कि संभवत: विश्व की सबसे सुंदर हॉफ गर्लफ्रेंड। शानदार अदाकारा, इतनी विनम्र की बताना पडता है वो एक बड़ी कलाकार हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में श्रद्धा अभिनेता अर्जुन कपूर संग इश्क लड़ाती नजर आएगी। चेतन भगत के इस कम्पलीमेंट से श्रद्धा बेहद खुश हैं।